अवागढ़। साप्ताहिक बाजारबंदी का पालन कराने के लिए शुक्रवार को श्रम प्रवर्तन विभाग की टीम कस्बे में पहुंचे। जिसके आते ही लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों के शटर गिरा दिए। लेकिन टीम के जाने के बाद प्रतिष्ठान फिर खोल लिए।कस्बे में श्रमिकों को साप्ताहिक अवकाश का लाभ दिलाने के लिए शुक्रवार का दिन साप्ताहिक बाजारबंदी का निर्धारित है। श्रम विभाग की टीम के न आने के कारण यहां के व्यापारी बेखौफ होकर अपने प्रतिष्ठानों को खोलकर श्रमिकों को साप्ताहिक अवकाश से वंचित कर रहे हैं। इसको लेकर श्रम प्रवर्तन अधिकारी यादवेंद्र विक्रम सिंह टीम के साथ रोडवेज तिराहा, अखाड़ा चौराहा, लोहामंडी, बारहद्वारी पर पहुंचे और करीब आठ व्यापारियों के खुले प्रतिष्ठान मिलने पर चालान काटे। कार्रवाई होते देख दुकान खोले बैठे दुकानदारों ने अपने शटर धड़ाधड़ गिरा दिए। टीम के कस्बे से जाते ही प्रतिष्ठानो को खोलकर बैठ गए।