शैलेन्द्र को अध्यक्ष चुने जाने पर सम्मानित करते ।
- फोटो : ETAH
एटा। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉकों में चुनाव चल रहे हैं। शुक्रवार को ब्लॉक अवागढ़ की चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें शीलेंद्र प्रताप सिंह अध्यक्ष, धर्मेंद्र प्रताप सिंह मंत्री और कोषाध्यक्ष मनोज कुमार बने।
चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के नियमों के अनुसार प्रत्येक 3 वर्ष में चुनाव संपन्न कराए जाते हैं। जिला अध्यक्ष महामंत्री राजीव वर्मा ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा सिर्फ दो ही संगठन मान्यता प्राप्त है। जिनमें उप्र जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ तथा उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शामिल हैं।
चुनाव प्रक्रिया में पर्यवेक्षक की भूमिका डॉ. विनय गुप्ता एवं मनोज कुमार ने निभाई। सत्येंद्र सिंह, राजेश जादौन, आशीष कुमार, डॉ. अवनेश कुमार, तुर्शन पाल सिंह, दिनेश यादव, चंद्रकांत यादव, मिथलेश कुमारी, शशि सिंह, प्रशून कुमारी उपस्थित रहीं।