फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav: अंतिम दिन नामांकन स्थलों पर उमड़ी भीड़, अध्यक्ष के लिए 71 तो सभासद के लिए भरे गए 348 पर्चे

Mon, 24 Apr 2023 10:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

निकाय चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन सोमवार को एटा जिले में नामांकन स्थलों पर खूब भीड़ उमड़ी। समर्थकों के साथ पहुंचकर प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिले की सभी निकायों में अध्यक्ष पदों के लिए 71 और सभासद पदों के लिए 348 पर्चे भरे गए।
विज्ञापन
Up nikay chunav, निकाय चुनाव, यूपी चुनाव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में एटा नगर पालिका पर अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी सुधा गुप्ता नामांकन करने पहुंचीं। साथ में जिले के प्रभारी मंत्री केपी मलिक, सांसद राजवीर सिंह सहित तमाम पार्टी पदाधिकारी भी कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। नामांकन कराने के बाद प्रभारी मंत्री ने कहा कि हमारे सभी प्रत्याशी एतिहासिक जीत दर्ज कराएंगे। विद्रोह के सवाल पर कहा कि भटके हुए लोगों को मना लिया जाएगा। सांसद ने कहा कि एक-दो दिन में पार्टी के सभी कार्यकर्ता एक मंच पर होंगे। इसी सीट पर बसपा की उम्मीदवार पूजा गुप्ता ने नामांकन किया।

इन लोगों ने किया नामांकन

जलेसर पर भाजपा की इंदुवाला कुशवाह, सपा की समा, बसपा की विस्मिल्ला बेगम, एआईएमआईएम से अनीता देवी सहित पांच निर्दलीयों ने पर्चे भरे। अलीगंज नगर पालिका पर भाजपा प्रत्याशी सुनीता गुप्ता को विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, सुजीत गुप्ता आदि ने नामांकन कराया। सपा के तसद्दुक अली, आजाद समाज पार्टी से कविता देवी और तीन निर्दलीयों ने नामांकन किए।

विज्ञापन


जैथरा से भाजपा के विजेंद्र सिंह चौहान, सपा से शिवपाल सिंह, आप से सरोज कुमारी के अलावा तीन निर्दलीयों ने नामांकन जमा किए। राजा का रामपुर पर भाजपा प्रत्याशी रेखा रानी, सपा से मुन्नी, कांग्रेस से आरती के अलावा चार निर्दलीयों ने अपने पर्चे भरकर रिटर्निंग अधिकारी को सौंपे।

पांच निर्दलियों ने भी किया नामांकन 

अवागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के महेशपाल सिंह, सपा के दिनेश चंद्र, फारवर्ड ब्लॉक के शिवप्रताप सिंह (भारतीय किसान यूनियन) के अलावा पांच निर्दलीयों ने भी नामांकन किया। नगर पंचायत सकीट पर भाजपा की शकुंतला देवी, सपा की रियाज बानो, कांग्रेस की रजन व दो निर्दलीय ने नामांकन किए।

नौ निर्दलीय प्रत्याशियों ने किया नामांकन

मारहरा पर भाजपा की राजनश्री, बसपा की निर्मला देवी, कांग्रेस की गंगादेवी के अलावा निर्दलीय गंगादेवी ने नामांकन किया। मिरहची पर भाजपा की मीना देवी, सपा के हिमालय, बसपा के रमेश चंद्र और नौ निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए। निधौली कलां पर भाजपा के देवलाल लोधी, सपा के वीरेंद्र सिंह, कांग्रेस के मो. कय्याम और छह निर्दलीयों ने नामांकन किया।

बैरियर को दरकिनार कर अंदर घुसी भीड़

भाजपाइयों की भीड़ जब नामांकन के लिए कचहरी पहुंची तो स्टेट बैंक के पास बैरियर का सामना करना पड़ा। इसके आगे केवल प्रत्याशियों और समर्थकों को ही जाने की अनुमति थी। पुलिस कर्मियों ने रोकने की कोशिश भी की लेकिन भाजपाइयों के उत्साह के आगे रोक-टोक और बैरियर पीछे छूट गया और भाजपाइयों की भीड़ अंदर कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ी चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें