तालाब में डूबने से सात वर्षीय बच्ची की मौत
जलेसर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला अन्नी में बृहस्पतिवार शाम तालाब में डूबने से सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। वह अन्य बच्चों के साथ तालाब किनारे खेल रही थी। गांव नगला अन्नी निवासी महेंद्र मछली पालन का कार्य करते हैं। उन्होंने अपने खेत में मछली पालने के लिए तालाब बना रखा है। बृहस्पतिवार को गांव निवासी विनोद की सात वर्षीय पुत्री रिया अन्य बच्चों के साथ वहां खेल रही थी। इसी दौरान रिया का पैर फिसल गया और वह तालाब में जा गिरी। उसके साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया। जब तक गांव के लोग वहां पहुंचे, रिया की पानी में डूबकर मौत हो गई। संवाद