फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: डिबार सूची में जिले के सात विद्यालय शामिल

Sun, 03 Dec 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। माध्यमिक शिक्षा परिषद से विद्यालयों के डिबार की सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में जिले के सात विद्यालयों के नाम शामिल हैं। जबकि जिले में शिक्षा परिषद द्वारा 82 परीक्षा केंद्र बनाए जा चुके हैं। इन केंद्रों पर 57503 विद्यार्थी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद से श्री गंगादेवी क्षेत्रपाल सिंह इंटर कॉलेज को डिबार सूची में रखा गया है। यहां वर्ष 2008 में 72 छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं में हेराफेरी की गई थी। एसपीएल इंटर कॉलेज दौलतपुर को परीक्षा समिति द्वारा वर्ष 2018 में पांच वर्षोंं के लिए परीक्षा केंद्र बनाए जाने से वंचित किया गया। गायत्री इंटर कॉलेज चपरई को हमेशा के लिए डिबार किया गया। एसएएस जनता इंटर कॉलेज अर्जुनपुर को वर्ष 2019 में गणित व अंग्रेजी की उत्तर पुस्तिकाओं में हेराफेरी किए जाने के कारण जनपदीय अधिकारियों द्वारा डिबार की संस्तुति की गई।
पीसीलाल इंटर कॉलेज मिलावली वर्ष 2022 में कक्ष संख्या आठ में अव्यवस्था तथा नकल कराने के संबंध में परीक्षा समिति की बैठक में डिबार सूची में शामिल करने का निर्णय लिया गया। राजबाला इंटर कॉलेज कुठिला में छात्रों के बैठने की अव्यवस्था को लेकर समिति की बैठक के अनुसार डिबार सूची में रखा गया।
विज्ञापन

श्रीराम सिंह इंटर कॉलेज लखमीपुर वर्ष 2022 में द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान निरीक्षण कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया गया। जिसके चलते डिबार सूची में शामिल करने का निर्णय लिया गया। डीआईओएस चंद्रकेश सिंह ने बताया कि शिक्षा परिषद से डिबार विद्यालयों की जो सूची आई है, उसमें जिले के सात विद्यालय शामिल है। इन विद्यालयों को केंद्र नहीं बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें