फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बिजली चोरी में कर्मचारी शामिल मिले तो सेवा होगी समाप्त, एक्सईएन ने मीटर रीडरों को डोर-टू-डोर जाकर बिलिंग करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। उच्चाधिकारियों के निर्देश हैं कि लाइनलॉस को और कम किया जाए। इसी को लेकर सोमवार को अधिशासी अभियंता शहरी ने अधीनस्थों के साथ बैठक की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कर्मचारी बिजली चोरी में शामिल मिले तो सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता जीसीएल भटनागर ने बैठक के दौरान बिलिंग करने वाले कर्मचारियों से कहा कि 100 प्रतिशत बिलिंग की जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। लाइनमैनों से कहा कि अगर बिलिंग तारीख के सात दिन के बाद भी कोई उपभोक्ता बिल जमा नहीं करता है तो उसका कनेक्शन काट दिया जाए। बिना बिल जमा किए कनेक्शन मिले तो तत्काल उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें