फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्व-गणना : दूसरे दिन 2400 लोगों ने की ऑनलाइन भागीदारी

Fri, 08 May 2026 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
राजा का रामपुर में स्वजनगणना की जानकारी लेने के बाद मौजूद विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
एटा। जनगणना 2027 के तहत जिले में स्व-गणना प्रक्रिया को नागरिकों का उत्साहपूर्ण समर्थन मिल रहा है। अभियान के दूसरे दिन शुक्रवार को 2400 से अधिक लोगों ने ऑनलाइन स्व-गणना पूरी की। जिससे अब तक कुल आंकड़ा करीब 3200 तक पहुंच गया है। पहले दिन जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आमजन सहित 762 लोगों ने स्व-गणना की थी।केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई यह ऑनलाइन सुविधा सरल, सुरक्षित और समय की बचत करने वाली बताई जा रही है। नागरिक घर बैठे अपने मोबाइल नंबर के ओटीपी सत्यापन के बाद निर्धारित पोर्टल पर पंजीकरण कर आसानी से अपने परिवार का विवरण भर सकते हैं। फॉर्म हिंदी व अंग्रेजी समेत कई भाषाओं में उपलब्ध है जिसमें आवास और परिवार से जुड़े करीब 33 बिंदुओं की जानकारी देनी होती है। फॉर्म सबमिट करते ही नागरिकों को एक एसई आईडी प्राप्त होती है, जिसे जनगणना अधिकारी के सत्यापन के समय दिखाना आवश्यक होगा। यह प्रक्रिया 21 मई तक जारी रहेगी और प्रशासन द्वारा अधिक से अधिक लोगों को स्व-गणना के लिए प्रेरित किया जा रहा है।राजा का रामपुर में स्वजनगणना अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। नगर पंचायत अध्यक्षा सुनीता देवी और पूर्व चेयरमैन महावीर सिंह राठौर ने मोबाइल से ऑनलाइन स्वजनगणना करने का तरीका समझाते हुए लोगों को जागरूक किया। बताया गया कि नागरिक 21 मई तक अपने मोबाइल से स्वयं जनगणना कर सकते हैं। जिससे समय की बचत होगी व प्रक्रिया अधिक पारदर्शी व सटीक बनेगी। कार्यक्रम में मोबाइल ऐप के माध्यम से फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी समझाई गई। अधिकारियों ने सभी परिवारों से सही जानकारी दर्ज करने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम में कई नगर पंचायत कर्मी, सभासद और नगरवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें