फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलपुर, जैथरा और जलेसर में सपा का कब्जा

Fri, 05 Feb 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के आठ ब्लाकों में तीन ब्लाकों जैथरा, शीतलपुर और जलेसर में एक-एक ही नामांकन हुआ है। इन तीनों ब्लाकों में सपा समर्थित ब्लाक प्रमुख निर्विरोध चुन लिए गए हैं। हालांकि अधिकारिक घोषणा शनिवार को ही होगी। जैथरा से रामनाथ सिंह यादव, शीतलपुर से बजीर सिंह और जलेसर से पुष्पादेवी निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुनी गई हैं। अलीगंज, सकीट, अवागढ़, निधौली कलां और मारहरा विकास खंडों में दो-दो उम्मीदवारों ने नामांकनपत्र दाखिल किए। लाव-लश्कर के साथ नामांकन करने पहुंचे प्रत्याशियों के समर्थकों को पुलिस प्रशासन ने विकास खंड कार्यालय से दूर ही रोक दिया था।   विकास खंड जैथरा से निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख सपा प्रत्याशी रामनाथ सिंह यादव का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। उन्होंने शुक्रवार को एआरओ के समक्ष तीन सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया। रामनाथ सिंह यादव अलीगंज से सपा विधायक रामेश्वर सिंह यादव के भाई हैं। विकास खंड शीतलपुर से निर्विरोध चुने गए बजीर सिंह यादव ने एआरओ केे समक्ष तीन सेटों में नामांकनपत्र दाखिल किए। यहां से एक और सपा के नेता के चुनाव लड़े जाने की खबर थी, लेकिन वरिष्ठ सपा नेताओं ने हस्तक्षेप कर बजीर सिंह यादव का ही नामांकन कराया। बजीर सिंह यादव पहले भी ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। जलेसर ब्लाक से एक ही नामांकन होने के कारण पुष्पा यादव पत्नी यादवेंद्र सिंह का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है। तीनों ही प्रत्याशियों की निर्विरोध चुने जाने की घोषणा शनिवार को होगी। वहीं ब्लाक अवागढ़, सकीट, निधौली कलां, मारहरा और अलीगंज में प्रत्याशी लावश्कर के साथ नामांकन करने पहुंचे। मारहरा, निधौली कलां, अवागढ़, सकीट में सपा की राह आसान नहीं दिख रही है, जबकि अलीगंज में मुकाबला एक तरफा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें