मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीआईओएस को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने शनिवार को पुरानी पेंशन सहित 16 मांगों को लेकर धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीआईओएस को सौंपा।
जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा के नेतृत्व में डीआईओएस कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया। बताया कि पुरानी पेंशन की बहाली, वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण, निशुल्क चिकित्सा सुविधा आदि मांगों को लेकर पूर्व में कई ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन मांगों को पूरा नहीं किया। इससे शिक्षक समुदाय क्षुब्ध है। उन्होंने मांगों को पूरा करने की मांग की।
इसके अलावा आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करतला के शिक्षकों का तीन महीने से वेतन भुगतान न होने का मुद्दा उठाया गया। इस दौरान डॉ. सुधीर गुप्ता, डॉ. ब्रजेश दीक्षित, रामलाल कुशवाह, मनोज तिवारी, विवेक प्रताप सिंह चौहान, जिला मंत्री हरी शरण वर्मा, संजीत दुबे मौजूद रहे।