फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल खुले : बच्चे आए न भोजन बनाने के लिए चूल्हे जले

Mon, 03 Jul 2023 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/जलेसर/जैथरा/मारहरा/राजा का रामपुर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सोमवार को परिषदीय विद्यालय खुले, लेकिन पहले दिन पठन-पाठन कम और अव्यवस्थाएं अधिक नजर आईं। सबसे निराशाजनक स्थिति बच्चों की उपस्थिति को लेकर रही। अधिकांश विद्यालयों में बेहद ही कम बच्चे पहुंचे। जबकि कुछ विद्यालयों में तो एक भी बच्चा नहीं पहुंचा और शिक्षक-शिक्षिकाएं पूरे समय खाली बैठकर चले गए। यहां मध्याह्न भोजन के लिए चूल्हे भी नहीं जले।
विज्ञापन

देहात तो दूर, शहर के विद्यालयों तक में बच्चे नजर नहीं आ रहे थे। प्राथमिक विद्यालय राजा का रामपुर में 170 में से कुल 25 बच्चे ही पढ़ने पहुंचे। जलेसर के सांथा नवीपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में 35 बच्चे आए थे। बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सोमवार को पहले दिन विद्यालय खुले हैं। बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि उनके अभिभावकों से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें