फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सतीश का था नाला में पड़ा मिला शव, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कस्बा अवागढ़ स्थित राजा पेट्रोल पंप के पास एक सप्ताह पूर्व नाला में मिले शव की शिनाख्त हो गई है। शव की पहचान सतीश चंद्र निवासी तिगरा थाना जैथरा के रूप में परिजनों ने की। युवक राजमिस्त्री का कार्य करता था। उसे एक मकान का निर्माण कराने के लिए घर से लेकर एक दंपति लेकर आया था। पत्नी ने हत्या का आरोप लगाकर महिला सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जैथरा थाना क्षेत्र के गांव तिगरा मानिकपुर निवासी सीता देवी ने शव की पति सतीश चंद्र के रूप में फोटो देखकर पहचान की। महिला ने बताया कि पड़ोसी गांव सुल्तानपुर निवासी अजयपाल सिंह और उनकी पत्नी गीता देवी पति को 22 दिसंबर को घर से मकान निर्माण का कार्य कराने के लिए ले गए थे। 23 दिसंबर की रात पुलिस ने नाला में पड़ा शव निकाला था। आरोप है अजयपाल, गीता देवी इनके पुत्र अश्वनी व मोहित ने पति की हत्या करने के बाद शव को नाला में फेंक दिया। यही वजह रही थी कि पुलिस ने आसपास के लोगों को पूछा तो पति की पहचान तक नहीं की गई।
बताया कि समाचार पत्रों में प्रकाशित पति के फोटो को पहचान कर शुक्रवार को थाना अवागढ़ पहुंची तब पहचान की जा सकी। प्रभारी निरीक्षक फूलचंद्र ने बताया कि सीता देवी ने मृतक की पहचान अपने पति के रूप में की है। महिला सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाकर तहरीर दी गई है। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें