धान व बाजरा की रोपाई के दौरान पैसा मिलने से किसान खुश
संवाद न्यूज एजेंसी
सकीट। प्रधानमंत्री सम्मान निधि की 14वीं क़िस्त पाकर किसान खुश हैं। दरअसल इस समय खेतों में धान व बाजरा की फसल की रोपाई चल रही है। ऐसे में किसानों को क़िस्त मिलने से बहुत राहत मिली है। इस समय धान व बाजरा की रोपाई चल रही है, जिसमें विभिन्न कार्यों के लिए किसानों को रुपयों की जरूरत है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री द्वारा इस समय दी गई किसान सम्मान निधि की क़िस्त से बहुत सहारा मिलेगा। किसान नंदकिशोर कहते हैं कि बृहस्पतिवार को खाते में क़िस्त आ गई है। अभी खेतों में धान की रोपाई चल रही है। रुपयों की खास जरूरत है। किश्त मिलने से खेती संबंधी कार्य में मदद मिलेगी। मुनेश चंद्र कहते हैं कि मिली क़िस्त मज़दूरी देने में सहायक होगी।