फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सम्मान निधि पंजीकरण पखवाड़ा शुरू, पहुंचे किसान

Mon, 22 May 2023 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सम्मान निधि पंजीकरण पखवाड़ा शुरू, पहुंचे किसान
विज्ञापन

ब्लॉकों में शिविर लगाकर किए गए पात्र किसानों के पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पंजीकरण पखवाड़ा सोमवार से शुरू हो गया। विकासखंडों में शिविर लगाकर योजना के लिए पात्र किसानों के पंजीकरण किए गए।
जनसेवा केंद्र संचालकों द्वारा शिविर लगाए गए। वहीं प्रत्येक ब्लॉक में पंचायत भवनों में भी शिविरों का आयोजन किया गया। जिससे अधिक से अधिक किसानों के योजना में पंजीकरण कराकर सम्मान निधि का लाभ प्रदान किया जा सके। साथ ही योजना से वंचित पात्र किसानों को भी योजना का लाभ प्रदान किया जा सके। सीएससी जिला प्रबंधक पीयूष रत्न एवं जिला समन्वयक अंकित मिश्रा ने शिविर स्थलों का भ्रमण किया गया। सीएससी संचालकों को अधिक से अधिक किसानों के पंजीकरण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें