नगर में साई पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली गई। पालकी यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। साईं यात्रा में साईं के भजनों पर जमकर थिरके।
घांटाघर हुनमान मंदिर से साईं सेवा समिति के द्वारा साई बाबा की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी बाल मयंक मिश्र ने पूजा अर्चना एवं आरती उतार कर किया। यात्रा घंटाघर बारहद्वारी से सहावर गेट, अमांपुर रोड होती हरियाली बाजार निकट स्थिति साईं मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। साई पालकी को हाथ लगाने को भक्तों में होड़ रही। बैंडबाजों की धुन पर भक्ति संगीत की धुने बज रही थीं। साईं के भजनों को गाते हुए साईं पालकी यात्रा में भक्तजन चल रहे थे। भजनों व कीर्तन पर भक्तजन थिरक रहे थे। लोग साईं के जय कारे लगा रहे थे। इस मौके पर विनोद कुमार, बबलू, बाबा, राजीव माहेश्वरी, केपी सिंह, रानू वर्मा, बीपी सिंह सक्सेना, सचिन, मीतेश कुमार, सुरेश, आशीष चौहान, विशाल गुप्ता, अंकित, पवन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।