साईं सेवा समिति की बैठक में नौ वे वार्षिक समारोह को लेकर विचार विमर्श किया गया। समिति अध्यक्ष बॉबी ने कहा कि 15 दिसंबर को आयोजित होने वाला समारोह यादगार होगा। प्रचार प्रसार से लेकर फूल बंगला, शोभायात्रा और अन्य धार्मिक आयोजनों की धूम रहेगी। वहीं 16 को विशाल भंडारे का भी आयोजन होगा। उपस्थित लोगों में संतोष कुमार, अमर पाल भदौरिया, दीपक क्षत्रिय, सागर पांडेय, सूरज गुप्ता, रिंकू वर्मा, राकेश वर्मा आदि प्रमुख थे।