फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहनाज ने गजलों से बांधा समां

Sat, 10 Jan 2015 11:51 PM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय प्रदर्शनी में शुक्रवार की रात रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान राही वाइरस ग्रुप के बच्चों ने जहां डांस में धमाल मचा दिया। वहीं, शहनाज म्यूजिकल ग्रुप ने अपने संगीत से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीएम निधि केसरवानी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद शुरू हुआ कार्यक्रम का दौर। सबसे पहले वाइरस ग्रुप के बच्चों ने फिल्मी गीतों पर नृत्य पेश कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद शहनाज अहमद खान ने कई गजलों और फिल्मी गानों की प्रस्तुति देकर पंडाल में मौजूद लोगाें को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम देर रात तक चला। इस दौरान डीएम निधि केसरवानी ने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस मौके पर सीडीओ साहब सिंह, एडीएम वित्त व राजस्व राजेंद्र कुमार, एसडीएम सदर अजीत कुमार सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें