फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों में उमड़ी भीड़

Mon, 13 Mar 2017 12:07 AM IST
amar ujala
विज्ञापन
होली पर रोडवेज बसों में उमड़ी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
होली पर  भीड़ के काjरण बसों में धक्का-मुक्की मची है। सर्वाधिक परेशानी दिल्ली से आने वालों को हो रही है। सीटें तो दूर उन्हेें अंदर खड़े होने की जगह तक नहीं मिल रही। ऐसे में लोग छतों पर बैठकर सफर करने को मजबूर हैं। दिल्ली जाने वाली बसें खाली जा रही हैं। अलीगढ़ से आने वाले यात्रियों को भी खासी पेशानी हो रही है। क्योंकि दिल्ली से आने वाली अधिकांश बसें वहीं से पैक होकर आ रही हैं। अधिकांश बसें बाईपास होकर निकाली जा रही हैं। निगम अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुविधा के लिए जहां बसों के चक्कर बढ़ा दिए गए हैं। वहीं चालक परिचालकों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। पर्व पर इस बार रिकार्ड सवारियां निकल रही हैं। 21 हजार के औसत से प्रतिदिन निकलने वाली सवारियां इन दिनों 35 हजार तक पहुंच गई हैं। शनिवार-रविवार की आय आधा करोड़ तक पहुंच गई है। एआरएम संजीव कुमार ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में लगी 25 बसें रविवार सुबह आ गई हैं। अभी नौ बसें शेष हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए इन दिनों 97 बसें केवल दिल्ली के लिए लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें