फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कोरोना की आरटीपीसीआर की जांच हुई शुरू

Thu, 04 Jan 2024 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोरोना का नया वैरिएंट आने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश थे कि संभावित मरीजों को चिह्नित की उनकी आरटीपीसीआर जांच की जाए। बृहस्पतिवार से बीएसएल लैब में दो सीएचसी से 17 सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन


देश में कोराना के नए वैरिएंट के मामले बढ़ रहे हैं। आगरा में भी इसका केस मिल चुका है। अधिकारियों ने निर्देश दिए थे कि सांस सहित खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों में लक्षण दिखें तो उनकी कोरोना की जांच पहले एंटीजन किट से की जाए। बाद में आरटीपीसीआर की जांच कराएं। जिले में इसकी जांच नहीं हो रही थी। जबकि अधिकारियों द्वारा लगातार व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की बात कही जा रही थी।
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में चिकित्सकों के अनुसार पांच से 7 मरीजों में कोरोना के लक्षण वाले मिल रहे थे। जांच के लिए लिखने के बाद भी उनकी जांच नहीं की जा रही थी। मामले का उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लिया। इस पर सीएचसी से सैंपल आने की प्रक्रिया शुरू हो गई। बृहस्पतिवार को चुरथरा से सात व निधौलीकलां से 11 सैंपल बीएसएल लैब टू में आए। सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया आरटीपीसीआर लैब में जांच शुरू हो गई है। एंटीजन किट से भी रैंडम सैंपलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में भी बनी टीम
कोरोना संक्रमण की जांच के लिए सीएमएस द्वारा मेडिकल कॉलेज में भी टीम बना दी गई है। नोडल अधिकारी डॉ. एबी सिंह और सह नोडल अधिकारी डॉ. माधवेंद्र सिंह को बनाया गया है। इसमें अलावा विभागाध्यक्ष माइक्रोबायोलॉजी के डॉ. प्रशांत पेशटटीवार को बीएसएल लैब का प्रभारी बनाया है। वहीं अन्य 11 कर्मियों को टीमों में रखा गया है। ये टीमें सुबह आठ से शाम आठ बजे तक कार्य करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें