फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एटा-गंजडुंडवारा मार्ग के निर्माण के लिए मांगे 30 करोड़ रुपये

विज्ञापन
जर्जर एटा-गंजडुंडवारा मार्ग।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। शहर से गुजरने वाले एटा-गंजडुंडवारा मार्ग की सूरत सुधारने के लिए प्रस्ताव अभी तक पास नहीं हुआ है। लोक निर्माण विभाग द्वारा फिर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। एटा गंजडुंडवारा मार्ग कई साल से जर्जर पड़ा है, जिस पर गुजरने वाले वाहन हिचकोले खाते हैं। शासन के निर्देश पर चलाए गए गड्ढामुक्त अभियानों में एक बार भी इस मार्ग पर पैचवर्क तक नहीं कराया गया है। दो जिलों के बीच मार्ग फंसकर रह गया है। जिसके चलते वाहन चालकों को खासी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पूर्व में लोक निर्माण विभाग ने इसके निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा लेकिन अभी तक मंजूर नहीं हुआ। अब फिर प्रस्ताव बनाया गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सतीश कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से एटा-गंजडुंडवारा मार्ग के निर्माण के लिए शासन को फिर से प्रस्ताव भेजा गया है। करीब 30 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इससे पहले 27 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन शासन स्तर से पास नहीं हो सका। नए प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो टेंडर प्रक्रिया कराकर सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें