बड़ा बाजार स्थिति नन्हे बाबू का दो मंजिला मकान है। मकान से सटकर ही पालिका की वाटर पाइप लाइन जा रही है। बीते साल पाइप लाइन लीकेज हो जाने के कारण मकान की नींव में पानी भरने लगा। नन्हे बाबू ने बताया उन्होंने कई बार पालिका को इसकी जानकारी दी, लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं कराया गया। पाइप लाइन में लीकेज के चलते नींव में पानी पहुंचता रहा और नीवं कमजोर हो गई। बुधवार रात करीब 11 बजे मकान की नींव धसक गई, जिससे मकान का कमरा भर भराकर गिर गया। मलबे की चपेट में मकान स्वामी आ गया। मकान गिरते ही आस-पास के लोग भी सकते में आ गए। सूचना पर पहुंची पालिका की टीम ने जेसीबी से मलबा हटवाया और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।