फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: घर में घुस पिटाई कर की लूटपाट, वीडियो वायरल

Tue, 23 Jan 2024 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सांथा नवीपुर निवासी शिवपूजन दुबे ने थाने में तहरीर दी है। घर में घुसकर परिवार के सदस्यों को पीटकर लूटपाट करने का आरोप लगाया है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन

शिवपूजन ने बताया कि 14 जनवरी की सुबह गांव के राहुल दुबे और गोपाल दुबे उर्फ श्यामसुंदर के परिवार के सभी सदस्यों ने हमारे घर पर हमला कर दिया। लाठी, डंडा, फावड़ा, फरसा, सरिया लेकर घर में घुस आए और बच्चों व महिलाओं सहित सभी को बुरी तरह पीटा। जिसमें कई लोग घायल हुए। दो महिलाएं सैफई में भर्ती हैं। थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी ने बताया कि घटना संज्ञान में है। पीड़ित पक्ष की तहरीर मिल गई है। जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें