फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: लोकल रूट पर ब्लॉक तक चलाई जाएंगी रोडवेज

Thu, 17 Oct 2024 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। त्योहार नजदीक आते ही जहां बाजारों में रौनक आ गई है। वहीं, परिवहन निगम भी त्योाहर के विशेष तैयारियां कर रहा है। दावा किया जा रहा है कि लोग त्योहार मनाने के लिए आएंगे तो उन्हें लोकल रूट पर जाने में असुविधा नहीं होगी। लोकल रूटों पर ब्लॉक तक रोडवेज बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर और अन्य बड़े शहरों में जिले के हजारों लोग काम-धंधे के सिलसिले में रहते हैं। जो त्योहार पर अपने घरों की ओर रुख करते हैं। आने वाले दिनों में बसों में भीड़ उमड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रदेश मुख्यालय से परिवहन निगम में प्रदेश के सभी जिलों में ब्लॉक स्तर तक बस चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत वर्तमान में जहां पांच जिलों में यह सेवा शुरू की गई है। उम्मीद की जा रही है कि दिवाली से पहले एटा में भी इसका शुभारंभ कर दिया जाएगा।
लोकल रूट पर बस चलने से यात्रियों को काफी फायदा होगा। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मुख्यालय या अन्य शहर में जाने पर समस्या का सामना करना पड़ता है। यह सेवा शुरू होने से उनको यात्रा करने में आसानी होगी। एआरएम नरेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि फिलहाल प्रदेश स्तर से पांच जनपदों में सेवा शुरू की गई है। यहां के लिए कोई आदेश नहीं प्राप्त हुआ है। निर्देश मिलते हैं तो बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें