फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: स्टैंड ही नहीं, सड़कों से भी यात्रियों को बैठाएंगी रोडवेज बसें

Mon, 06 Nov 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। परिवहन निगम की बसों के चालक-परिचालक रास्ते में खड़ी सवारियों को नहीं बैठाते हैं। अब ऐसे चालक-परिचालकों की मनमानी पर रोक लगेगी। रोडवेज बसों के चालकों को रास्तों में खड़ी सवारियों को भी बैठाना होगा। अगर सवारी नहीं बैठाई जाती है और शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रोडवेज बसों के चालक को रास्ते में खड़ी सवारी को बैठाने के आदेश हैं। इसके बाद भी चालकों की मनमानी हावी है। यात्री हाथ देकर रह जाते हैं लेकिन उनको उठाया नहीं जाता, लेकिन अब आदेश दिए गए हैं कि अगर सड़क पर खड़ी सवारी को नहीं उठाया जाता है और वह संबंधित बस का नंबर लेकर शिकायत दर्ज कराता है तो चालक और परिचालकों पर कार्रवाई की जाएगी। सवारियों की सुविधा के लिए रोडवेज चालकों को पहले से ही आदेश दिया गया है, लेकिन पालन नहीं किया जा रहा। अब दिवाली का त्योहार नजदीक है, ऐसे में किसी भी सवारी को सड़क पर खड़ा नहीं रहना पड़े, इसके लिए कड़ाई से निर्देश दिए गए हैं।
एआरएम राजेश यादव ने बताया कि किसी भी रूट पर सवारी सड़क पर खड़े होकर बस को रुकवाती है तो चालक को रोकना पड़ेगा। सवारी को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए ही निगम बसों का संचालन कर रही है, इसके बाद भी लोगों को लाभ नहीं मिलता तो लापरवाही चालक की मानी जाएगी। सवारी संबंधित बस नंबर की शिकायत करती है तो विभागीय कार्रवाई चालक और परिचालक पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें