फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बौद्ध पर्यटक स्थल अतरंजीखेड़ा से शुरू की गई रोडवेज बस सेवा

Wed, 13 Dec 2023 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में बौद्ध पर्यटक स्थल अतरंजीखेड़ा लंबे समय से यातायात की अव्यवस्थाओं से जूझ रहा था, यहां से रोडवेज बस चलाए जाने की मांग क्षेत्र के लोग भी करते रहे। अब यहां से होकर बस चालू कर दी गई है। इसका लाभ क्षेत्रीय लोगों के साथ ही पर्यटकों भी मिल सकेगा।
विज्ञापन

ब्लाॅक मारहरा व थाना अलीगंज क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत अचलपुर में बौद्ध भिक्षुओं की पर्यटक स्थल अतरंजीखेड़ा स्थित है। जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर है। यहां जाने के लिए वाया मिरहची अथवा वाया मरथरा होकर जाना होता है। दोनों ही मार्गाें से ऑटो और टेंपो से लोग सफर करने को मजबूर हो रहे थे, लेकिन क्षेत्रीय लोगों की मांग पर परिवहन निगम की ओर से मंगलवार से बस का संचालन कर दिया गया है।
एआरएम राजेश यादव ने बताया कि जिला मुख्यालय से बस सुबह 9 बजे चलकर मरथरा-अमांपुर जाएगी, यहां से अतरंजीखेड़ा पहुंचेगी। इसके बाद मिरहची, मारहरा होकर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी। उन्होंने बताया कि रात को बस दिल्ली से 10:30 बजे वापसी करेगी और इसी रूट से अतरंजीखेड़ा होकर जिला मुख्यालय पहुंचेगी। इस बस के चलने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को काफी लाभ होगा और लोग सीधे दिल्ली से आना जाना कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें