फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बाईपास पर यात्री को उतार गई रोडवेज बस, परिचालक पर जुर्माना सिर्फ 200 रुपये

Tue, 09 Jan 2024 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। परिवहन निगम की बसों के चालक परिचालकों की मनमानी कम नहीं हो रही है और वह बसों को बाईपास से होकरगुजारते हैं। पिछले दिनों एक यात्री को कस्बा मलावन के बाहर बाईपास पर छोड़कर चला गया। जांच में मामला सही पाए जाने पर परिचालक पर जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


मलावन निवासी पंकज कुमार 29 दिसंबर को एटा डिपो की बस संख्या यूपी 82एटी 4593 से सफर किया था। कस्बा पहुंचने पर परिचालक ने बाहर उतारने के लिए बस को रुकवा लिया। यात्री ने बस स्टॉप पर ले जाने के लिए कहा तो परिचालक उपनेश कुमार ने अभद्रता की और बाईपास पर ही यात्री को उतारकर चला गया। यात्री ने हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की। जांच एआरएम ने अपने स्तर से कराई तो मामला सत्य पाया गया। संविदा परिचालक पर जुर्माना लगाया है।

एआरएम राजेश यादव ने बताया कि शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है। परिचालक की शिकायत की जांच में दोषी पाए जाने पर 200 रुपये का जुर्माना लगाया गया है जो वेतन से वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें