फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: इंटर के बाद हर क्षेत्र के लिए खुल जाती हैं राहें

Fri, 12 May 2023 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। इंटरमीडिएट के बाद हर क्षेत्र के लिए राहें खुल जाती हैं। विद्यार्थी अपने कैरियर के बारे में योजना बना लेते हैं। उसी हिसाब से वह तैयारी करते हैं। वह किसी भी क्षेत्र में जा सकते हैं। कैरियर काउंसलरों ने बताया कि बच्चे खुद को साबित करने में पीछे नहीं है। नई शिक्षा नीति के तहत कई वोकेशनल कोर्स शुरू हुए हैं। वहीं बोर्ड में कई और बदलाव भी हो रहे हैं। -
विज्ञापन

बोले कैरियर काउंसलर
इंटरमीडिएट के बाद विद्यार्थी हर क्षेत्र में जा सकते हैं। कुछ विद्यार्थी तो पहले से ही सेल्फ स्टडी शुरू कर देते हैं। जिससे कैरियर बनाने में दिक्कतें नहीं आती हैं। विद्यार्थी एअरफोर्स सहित शिक्षा के क्षेत्र में भी जाने लगे हैं। वहीं सेंट्रल यूनीवर्सिटी को ओर विद्यार्थियों का रुझान बढ़ा है। वहां पढ़ाई कर विद्यार्थी आगे की राह आसानी से तय कर सकते हैं। विजय मिश्रा

विद्यार्थी अपने आगे आने वाले व्यावसायिक जीवन के लिए योजना बनाते समय अपनी विशिष्ट क्षमताओं और रुचियों को ध्यान रखेंगे तो उन्हें आशातीत सफलता मिलेगी। इस समय तक विद्यार्थी को अपनी रुचियों और क्षमताओं का सही आंकलन कर लेना चाहिए। आगे मेडिकल और इंजीनियरिंग के साथ साथ सीए, एनडीए, लॉ या फिर मैनेजमेंट के क्षेत्र में जाने के लिए कई विकल्प खुल जाते है। विद्यार्थियों व अभिभावकों को चाहिए की वह शिक्षकों व कैरियर काउंसलर की सलाह लेकर आगे की पढ़ाई पर ध्यान दें।
विज्ञापन

शिवानी यादव

इंटरमीडिएट के बाद विद्यार्थी किसी में क्षेत्र में जा सकता है। वोकेशनल कोर्स कर नौकरी के अलावा स्वयं का व्यापार खड़ा कर सकता है। अब ऐसा नहीं रह गया है कि उसे रोजगार न मिले। जरूरत है अपनी प्रतिभा और वक्त की जरूरत समझने की। इसके लिए छात्र-छात्राओं को पहले से तैयारी करनी चाहिए। इसमें विशेष भूमिका उनके परिजन, गुरुजन व कैरियर काउंसलर निभा सकते हैं।
विज्ञापन

मनोज तिवारी, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें