फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दस मिनट की बारिश से ही सड़कों में भरा पानी

Thu, 25 Jul 2024 04:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। इन दिनाें विशेष संचारी रोग अभियान चल रहा है। लोगों को जागरुक किया जा रहा है कि कहीं जलभराव आदि न होने दें, लेकिन शहर के कई मोहल्लों में खाली प्लाटों सहित सड़कों पर जलभराव है। लोगों को सड़क पर भरे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। लोगों को इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर सता रहा है।
विज्ञापन


शहर में लालपुर स्थित चंदन नगला के प्लॉटों का जलभराव आसपास के निवासियों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। मोहल्ले के खाली प्लॉटों पर नालियों के पानी से तो पहले ही समस्या थी। अब बारिश के पानी ने संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ा दिया है। स्थिति यह है कि यहां पर आगरा चुंगी से लालपुर होते हुए गंगनपुर से जुड़ी गली में पक्की सड़क का अभाव है। इससे गलियों में गंदा पानी जमा हो गया है। रास्ते कीचड़ में तब्दील हो गए हैं। इसके साथ ही यहां के खाली प्लॉटों में भी नालियों व बारिश का पानी जमा हो गया है। पानी की निकासी न होने से दुर्गंध उठ रही है। लोगों को गंदे पानी के जमा होने से संक्रामक बीमारियों का भी खतरा सता रहा है। मच्छर पनपने से बीमारियों का भी भय बना हुआ है। ऐसा ही हाल शहर के श्यामनगर जाने वाले मुख्य मार्ग का है। यहां भी जलभराव है। इससे होकर ही लोगो का निकलना पड़ता है।



श्याम नगर को जाने वाली मुख्य मार्ग पर काफ़ी समय से जलभराव की स्थिति बनी है। इससे दुर्गंध भी उठ रही है। निकलना तक दूभर हो गया है। - रमन, स्थानीय निवासी
विज्ञापन





मकान के बगल में खाली प्लॉट व रास्ते में जलभराव बना हुआ है। इससे मच्छर पनप रहे हैं। संक्रामक बीमारियां भी फैलने का डर है। - रंजीत कुमार,



सड़क पर जलभराव की स्थिति है। मामले की जांच कराई जाएगी और समस्या का समाधान कराया जाएगा। - वेदप्रिय आर्य, प्रभारी ईओ नगर पालिका





जलमग्न हुईं सड़के, घरों में घुसा पानी
राजा का रामपुर। गर्मी से परेशान लोगों को बुधवार को बारिश के बाद गर्मी से राहत मिली। वहीं सड़के जलमग्न हो गईं। वहीं बारिश का पानी लोगों के घरों में जा घुसा।
दोपहर बाद हुई तेज बारिश से नगर की सड़कें जलमग्न हो गईं। नालियां चोक होने से बारिश का पानी लोगों के घरों में जा घुसा। नगर के पहरा रुदायन मार्ग जगह-जगह पानी भर गया। जहां बच्चे सड़कों पर पानी में खेलते नजर आए तो वहीं नगर के मोहल्ला पठानान में सड़कों पर 3 से 4 फुट तक पानी घंटों भरा रहा। पानी भरा होने के कारण बाइक सवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।




बारिश के बाद उमस भरी गर्मी न बढ़ाई परेशानी
एटा। बारिश नहीं होने से उमस लोगों की परेशानी बढ़ा रही है, बुधवार की दोपहर में शहर में बारिश बमुश्किल 10 मिनट के लिए हुई, इसके बाद धूप निकल आई तो उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी। हर कोई उमस भरी गर्मी की वजह से पसीना बहाता नजर आया।
मानसून शुरू होने के साथ ही बारिश भी अच्छी हुई थी, इस बार उम्मीदों से अधिक बारिश होने की संभावनाएं जताई जा रही थी, लेकिन कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। बारिश नहीं होने से किसानों की उम्मीदों पर पानी फिरता जा रहा है, वहीं उसम भरी गर्मी लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। तेज धूप के साथ हो रही उमस भरी गर्मी के चलते लोगों का बेहाल है, कूलर पंखा भी राहत नहीं दे पा रहे हैं। बुधवार की दोपहर में हल्की बारिश होने के बाद उमस बढ़ गई और लोग पसीना से नहाते देखे गए।

मौसम वैज्ञानिक डा. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मानसून के साथ अच्छी बारिश होने की संभावनाएं थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। बुधवार को हल्की बारिश होने से उमस बढी है। बृहस्पतिवार को भी बारिश की संभावनाएं हैं, लेकिन उमस बरकरार रहने की उम्मीदें हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनी है ताकि बीमारियों से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें