फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नूहंखास में उखड़ी सड़क, जताई नाराजगी

Sun, 05 Jul 2026 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जलेसर में निधौली कलां मार्ग की बदहाली को लेकर प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिका
विज्ञापन
जलेसर। निधौलीकलां मार्ग स्थित गांव नूहंखास पर करीब एक किमी की दूरी में उखड़ी सड़क पर किसान नेता पंकज ठाकुर ने नाराजगी जताई है। भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष पंकज ठाकुर ने शीघ्र सड़क की मरम्मत न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा सड़क के उखड़ जाने पर नूहंखास गांव पर बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या रहती है। जलभराव होने पर वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का अनुमान नहीं होता, जिससे हादसे की आशंका रहती है। पीडब्ल्यूडी के जेई अमित कुमार ने कहा जलेसर-निधौलीकलां मार्ग अब राष्ट्रीय राजमार्ग के अधीन है। जिस पर निर्माण कार्य चल रहा है, अब इसका निर्माण कराने की जिम्मेदारी नेशनल हाईवे अथॉरिटी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें