फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जलेसर की गोशालाओं में गायों के लिए लगेंगे आरओ प्लांट

Tue, 30 May 2023 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कलेक्ट्रेट सभागार में गोवंश आश्रय स्थल, पेंशन प्रकरण एवं मनरेगा कार्याें की समीक्षा बैठक हुई। जलेसर में खारे पानी की समस्या के मद्देनजर डीएम ने वहां गोशालाओं में गोवंशों के लिए आरओ प्लांट लगवाने के निर्देश दिए।डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि तैनात नोडल अधिकारी, बीडीओ, एडीओ पंचायत गोआश्रय स्थलों की नियमित रूप से मॉनीटरिंग करें। गोआश्रय स्थलों में गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए पेयजल के बेहतर इंतजाम करें। जिनका क्षमता विस्तार हो सकता है, कराया जाए। निधौली कलां ब्लॉक क्षेत्र की धौलेश्वर गोशाला में जलभराव की समस्या को गंभीरता से लिया जाए।
विज्ञापन

अवागढ़ देहात गोशाला में प्रधान, सचिव द्वारा लापरवाही बरते जाने पर डीएम ने सुधार करने के निर्देश दिए। जलेसर क्षेत्र में संचालित गोशालाओं में गोवंशों के पीने के पानी के लिए आरओ प्लांट लगाया जाए। केयरटेकर, चौकीदार एवं सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जाए।
इसके अलावा विधवा, दिव्यांग, वृद्धावस्था पेंशन की समीक्षा की। कन्या सुमंगला योजना में अलीगंज में लंबित प्रकरण के निस्तारण के निर्देश बीडीओ अलीगंज दिनेश शर्मा को दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मनरेगा की भी समीक्षा की। सीडीओ डाॅ. एके बाजपेयी, एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, एएसपी धनंजय सिंह कुशवाह, सीवीओ डाॅ. अनिल कुमार, डीसी मनरेगा प्रभुदयाल आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें