फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पुनर्मतगणना में पलटा परिणाम, उर्मिला बनीं नई प्रधान

Fri, 17 Mar 2023 05:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। उच्च न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को जैथरा ब्लॉक की परौली सुहागपुर ग्राम पंचायत के प्रधान पद चुनाव की पुनर्मतगणना कराई गई। इसमें चुनाव परिणाम पलट गया। हारी हुईं प्रत्याशी उर्मिला अब इस ग्राम पंचायत की नई प्रधान बन गईं हैं।
विज्ञापन

चुनाव में उर्मिला पराजित हुईं थीं। मतों की गणना में धांधली का आरोप लगाते हुए उन्होंने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। मामले की सुनवाई में विजयी प्रधान मनोज देवी के अधिवक्ता शामिल नहीं हुए। जिस पर उच्च न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए पूर्व का मतगणना आदेश खारिज कर दिया और पुनर्मतगणना का आदेश दिया।
न्यायालय के आदेश पर अलीगंज तहसील में शुक्रवार सुबह दस बजे से तहसीलदार राकेश कुमार की निगरानी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई जो तीन बजे तक चली। इसमें मनोज देवी के 572 मत पाए गए। जबकि उर्मिला के 584 मत पाए गए। बारह मतों से उर्मिला को विजयी घोषित किया गया। इसके बाद आरओ राकेश कुमार ने नव निर्वाचित ग्राम प्रधान को प्रमाण पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें