फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तहसील में राजस्व निरीक्षक को पीटा, जान से मारने की दी धमकी

Sun, 05 May 2024 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। तहसील सदर में एक जमानती के सत्यापन को लेकर हंगामा हो गया। राजस्व निरीक्षक की पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी गई। राजस्व निरीक्षक ने नामजद व्यक्ति के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।थाना कोतवाली नगर में पुष्पेंद्र निवासी धनतौरिया रेलवे फाटक थाना कासगंज ने कैलाश उपाध्याय निवासी बाहिद वीवीपुर थाना रिजोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि वह तहसील सदर के रिजोर क्षेत्र में राजस्व निरीक्षक के पद पर तैनात है। 3 मई की दोपहर लगभग 2 बजे तहसील सदर कार्यालय में कार्य कर रहा था। तभी कैलाश उपाध्याय मेरे पास हरिओम निवासी सेनाकला का जमानती पत्र लेकर आया।
विज्ञापन

मैंने लेखपाल की आख्या को देखते हुए नियमानुसार अपने हस्ताक्षर कर दिए। जमानतदार की भूमि बंधक थी इसलिए जमानत पत्र सत्यापन आख्या पर बंधक संबंधी विवरण अंकित कर दिया। इसी बात पर कैलाश मुझसे लड़ने लगा और जातिसूचक गालियां देते हुए मेरा मोबाइल छीन लिया। इतना ही नहीं उसने मुझे बुरी तरह से पीटा और बाइक की हवा निकालकर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें