कस्बा राजा का रामपुर में शनिवार की रात पुलिस बल के साथ पैदल गश्त करते सीओ राजेश कुमार। संवाद
राजा का रामपुर। थाने का निरीक्षण करने पहुंचे क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार सिंह ने कहा लंबित विवेचनाओं का समय सीमा में निस्तारण करें। शनिवार देर शाम पहुंचे क्षेत्राधिकारी ने बीट बुक, अपराध रजिस्टर, शस्त्रागार का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक सत्यपाल सिंह को गश्त बढ़ाने के लिए कहा। थाने का निरीक्षण करने के बाद बाजार में व्यापारियों से संवाद के दौरान सुरक्षा का भरोसा दिलाया।