टीवी के मरीजो को पोषण सामग्री देते समाजसेवी मानवेन्द्र सिंह चौहान मनु। स्रोत स्वयं
एटा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकीट पर समाजसेवी मानवेन्द्र सिंह चौहान (मनु) ने पांच टीबी रोगियों को गोद लिया। उन्होंने उपचार व पोषण सहयोग की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि मरीजों को नियमित पौष्टिक आहार उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य जिले को टीबी मुक्त बनाना है। टीबी उन्मूलन सिर्फ दवाइयों से संभव नहीं बल्कि सही पोषण, समय पर जांच और लगातार जनजागरूकता भी उतनी ही आवश्यक है। गोद लिए गए मरीजों को वे उपचार अवधि के दौरान नियमित रूप से पौष्टिक आहार उपलब्ध कराएंगे, जिससे रोगी जल्द स्वस्थ हो सकें और सामान्य जीवन में लौट सकें। इससे पूर्व भी जिले के 400 से अधिक टीबी रोगियों को गोद लिया जा चुका है।