एटा। थाना निधौली कलां में मुक्त कराई गई बंजर जमीन पर फिर कब्जा करने वाले चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्षेत्रीय लेखपाल ने तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया है।
ग्राम पंचायत होर्ची पर तैनात लेखपाल पीपी आनंद की ओर से रिपोर्ट लिखाई गई है। आरोप है कि होर्ची के बंजर गाटा संख्या 287 पर पहले से कब्जा था। तहसीलदार के आदेश पर 31 मई 2023 को टीम गठित की गई थी। 16 जून को राजस्व निरीक्षक निधौली कलां राजेंद्र सहाय और पुलिस बल के साथ गाटा संख्या 287 की पैमाइश की गई। अवैध कब्जा करने वालों से मुक्त कराकर प्रधान सुशील कुमार को जमीन का दखल दिलाया।
आरोप है कि मुक्त कराई गई जमीन पर प्रेमपाल सिंह, इसके भाई बाबूराम, राहुल व इसके पिता बलवीर सिंह और ग्रीश निवासीगण नगला दलीप बड़ागांव ने फिर कब्जा कर लिया। जानकारी मिलने पर मौखिक रूप से कहा, लेकिन जमीन को कब्जा मुक्त नहीं किया। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि लेखपाल की तहरीर मिली है, उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।