फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: घर का ताला तोड़कर सामान चोरी करने और कब्जा करने की रिपोर्ट

Thu, 25 Jul 2024 04:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली नगर में रोहित कपूर निवासी ज्वाला टॉकीज ने राहुल सहित दो नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रोहित कपूर ने बताया कि वह 31 वर्षों से ज्वाला टॉकीज के समीप स्थित देवी निवास दो मंजिला घर के प्रथम तल पर अपनी मां नेहा कपूर व दो बहनों के साथ रह रहा है। पिछले 1 वर्ष से नया घर बना रहा हूं, जिसके चलते दोनों जगह आना-जाना लगा रहता है। इसी का फायदा उठाकर मेरे पास में ही रहने वाले ताहिर भाई राहुल कपूर और आर्यन कपूर ने 6 जुलाई की आधी रात को हमारी गैर मौजूदगी में घर का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। 7 जुलाई की सुबह जब मैं पेट्रोल पंप पर आया, तो देखा कमरे का एक एसी निकला हुआ है और दूसरा निकाला जा रहा है। इसके बाद मैंने मकान पर पहुंचकर श्याम कपूर और कृष्णकांत जो हमारे व राहुल कपूर दोनों के परिचित हैं के माध्यम से ताला खोलने के लिए कहा तो राहुल व उसके तीन अज्ञात साथियों ने जान से मारने की धमकी दी। कहा कि घर में कदम रखा तो तुम्हें बर्बाद कर देंगे। कमरे के अंदर मेरी अलमारी, कपड़े, एयर कंडीशनर, बर्तन आदि के साथ आभूषण और अन्य कीमती सामान भी रखा हुआ है। सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है, जो भी तथ्य निकल कर सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें