एटा। थाना निधौली कलां में अदालत के आदेश पर गुडिया देवी निवासी मोहल्ला झंती ने मोहल्ले के ही शेर सिंह सहित 7 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। आरोप है कि 5 अप्रैल को सभी लोग घर में घुस आए और पुत्रवधू सहित उसकी पिटाई की। इसका विरोध किया तो चारपाई तोड़कर कपड़ों में आग लगा दी। इसके बाद पुत्री का मंगलसूत्र और मोबाइल लूटकर ले गए। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद