फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बेटी पर पिता की हत्या कर शव नष्ट करने की रिपोर्ट

Tue, 08 Aug 2023 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव नगला भजना निवासी महिला ने बहन पर दर्ज कराया मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। थाना पिलुआ में एक महिला ने अपनी बहन सहित तीन के खिलाफ पिता की हत्या कर शव नष्ट (अंतिम संस्कार) करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस बीमारी से मौत होने और दोनों बहनों में संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद की बात कह रही है। मुकदमा अदालत के आदेश पर दर्ज कराया गया है।
गांव नगला भजना निवासी मुनीषा देवी ने अपनी बहन मुन्नेश देवी, बहनोई रुकमपाल और इनके पुत्र पिंटू उर्फ पवन निवासीगण गांव बहादुरगढ़ कोतवाली देहात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि बहन ने पिता रामनरेश (70) को गुमराह कर संपत्ति अपने नाम करा ली। इसके बाद अपने गांव बहादुरगढ में ही उन्हें रखा। वहां पर 17 मई 2023 को पिता की हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद कोई जानकारी तक नहीं दी और न ही पोस्टमार्टम कराया। आरोप है कि शव का अंतिम संस्कार करके नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि दोनों बहनों में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। रामनरेश सेवानिवृत्त होमगार्ड थे। उनकी दो बेटियां ही हैं। मौत होने से पहले दोनों के नाम संपत्ति कर दी थी। लेकिन मुनीषा ने अपने हिस्से की जमीन बेच दी। अब मुन्नेश की जमीन में हिस्सा चाहती है। ऐसा नहीं करने पर विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें