फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या कर शव जलाने की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। महिला की हत्या कर शव जलाने की रिपोर्ट पिलुआ थाने में दर्ज कराई गई है। ससुरालीजनों पर आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव जोगामई निवासी मृतका की मौसी मिथलेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि गांव नगला भरे निवासी मोहित की शादी मध्यप्रदेश के भिंड जनपद के थाना गोरमी क्षेत्र के गांव सिलौली निवासी गुलशन से हुई थी। शुक्रवार को महिला की मौत हो गई। ससुरालीजनों ने बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। गांव के लोगों ने इसकी जानकारी दी। शुक्रवार देरशाम गुलशन के माता-पिता नगला भरे पहुंचे। मिथलेश ने अतिरिक्त दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पिलुआ थानाध्यक्ष वेगराम ने बताया कि महिला की मौत पर मायके पक्ष को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार किया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें