जैथरा। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 नेहरू नगर की सभासद आरती देवी के पति राकेश उर्फ कालिया सहित 9 लोगों पर मारपीट कर हत्या की कोशिश करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मोहल्ला गांधी नगर निवासी प्रेमचंद का आरोप है कि कालिया व अन्य लोगों ने पक्की दुकानों को तोड़कर कब्जा करने का प्रयास किया। जब विरोध किया गया तो गले में अंगोछा डालकर हत्या करने की कोशिश की। प्रभारी निरीक्षक फूलचंद ने बताया कि सभासद पति आपराधिक प्रवृत्ति का है। कवाड़े का कार्य करता है। इसके यहां से चोरी की बाइक भी बरामद की गई है। इसका एक अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। संवाद