फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दूसरी शादी रचाने आए युवक के खिलाफ पहली पत्नी की ओर से भी रिपोर्ट

Fri, 17 Mar 2023 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र आगरा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में दूसरी शादी रचाने आए दूल्हा सहित छह लोगों के खिलाफ पहली पत्नी के भाई ने मुकदमा दर्ज कराया है। अतिरिक्त दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने और पहली पत्नी होते हुए दूसरी शादी करने का आरोप लगाया गया है। जिला व शहर कासगंज निवासी मनोज यादव ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि दूल्हा कपिल उर्फ कपिंजल यादव पिता रामबाबू, मां प्रभावती बहन वीना यादव भांजी नीतू व इसके पति यादवेंद्र उर्फ रिंकू निवासीगण पट्टी हरनाम सिंह थाना स्याना जिला बुलंदशहर साजिश के तहत दूसरी शादी कर रहे थे। मुकदमे में कहा कि बहन श्वेता की शादी 18 अप्रैल 2012 को कपिल के साथ पिता ने रामनिवास यादव ने 20 लाख नकदी और स्कार्पियो कार देकर की थी।
विज्ञापन

शादी के बाद अतिरिक्त दहेज की मांग की जाने लगी थी। इस दौरान बहन के दो बेटियां हुईं। इसके बाद उत्पीड़न अधिक बढ़ गया। आरोप है कि दूसरी शादी होने की जानकारी मिलने पर पुलिस के माध्यम से रुकवाई गई जो पहली पत्नी के होते गैरकानूनी तरीके से की जा रही थी। इन सभी ने दहेज की खातिर बहन का भविष्य बर्बाद करने का प्रयास किया। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पहली पत्नी के भाई मनोज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पहले ही कार्रवाई कर आरोपी को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें