फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: मालगोदाम रोड की होने लगी मरम्मत

सार

पिछले सात साल से रेलवे रोड से गुजरने वाला माल गोदाम रोड जर्जर हालात में पड़ा था।जल निगम ने यहां पर सीवर लाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है।संतोष नगर निवासी दीपक शर्मा और रेलवे रोड निवासी संजीव कुमार का कहना है कि मार्ग बनने से काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
मालगोदाम रोड पर मरम्मत कार्य के लिए डाली गई गिट्टी । - फोटो : ETAH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा। पिछले सात साल से रेलवे रोड से गुजरने वाला माल गोदाम रोड जर्जर हालात में पड़ा था। मार्ग पर गड्ढे हो गए थे। जल निगम ने यहां पर सीवर लाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। इसके लिए यहां गिट्टी डाली जा रही है।
विज्ञापन

शहर के रेलवे रोड से नगला पोता मोहल्ला तक जाने वाला मालगोदाम रोड पर करीब सात साल से जर्जर हालात में पड़ा था। यहां पर जल निगम ने सीवर लाइन डालने के लिए जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल के माध्यम से रेलवे प्रशासन से अनुमति मांगी। जिसके बाद अनुमति मिली और यहां पर सीवर लाइन डालने का काम पिछले माह ही जल निगम ने समाप्त किया।
अब जल निगम द्वारा इस रोड की मरम्मत का काम शुरू किया गया है। संतोष नगर निवासी दीपक शर्मा और रेलवे रोड निवासी संजीव कुमार का कहना है कि मार्ग बनने से काफी राहत मिलेगी। जल निगम के सहायक अभियंता रवींद्र सिंह का कहना है कि मालगोदाम रोड पर सीवर लाइन डालने का काम पूरा कर लिया गया है। यहां पर सड़क की मरम्मत के लिए गिट्टी डालने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें