एटा। कोहरे से राहत मिली लेकिन शीतलहर ने सर्दी बढ़ा दी। जिसके कारण लोग रजाई के अंदर घुसे रहे। हल्की सी धूप निकलने पर घरों से बाहर निकले। उसके बाद भी अलाव व हीटर का सहारा लेकर सर्दी से बचाव का प्रयास किया।
जिले में बृहस्पतिवार को भी सर्दी का प्रकोप दिखाई दिया। दिन में कोहरा तो कम रहा मगर शीतलहर ने लोगों को कंपा दिया। कोहरा कम होने पर दोपहर के समय सूर्यदेव ने दर्शन तो दिए लेकिन गर्मी नहीं दिखा सके। बृहस्पतिवार को न्यूनतम पारा 6 डिग्री सेल्सियस रहा। सर्दी के कारण लोग घरों से कम ही बाहर निकले। वहीं काम पर पहुंचे लोग भी अलाव व हीटर के सहारे सर्दी से बचते दिखाई दिए। डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि ऐसी सर्दी में छोटे-छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें।