ट्रॉफी के साथ विजयी टीम के खिलाड़ी।
- फोटो : ETAH
अवागढ़। कोंडरा रोड स्थित सीपीएस इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। फाइनल मैच में रेड बुल्स की टीम विजयी रही।
टूर्नामेंट का शुभारंभ बृहस्पतिवार को समाजसेवी पुष्पेंद्र सिंह यादव ने किया था। जिसमें रेड बुल्स, पिंक पैंथर्स, यलो टाइगर्स और ग्रीन ग्लोरियस टीमों ने भाग लिया। सभी टीमों के तीन-तीन मैच कराए गए। फाइनल में रेड बुल्स और यलो टाइगर्स को स्थान मिला।
शनिवार को हुए फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रेड बुल्स की टीम ने 95 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यलो टाइगर्स की टीम 90 रनों पर ही ढेर हो गई। विजेता टीम को ट्रॉफी व नकद धनराशि देकर स्कूल के एमडी इंजीनियर अनुराग यादव ने सम्मानित किया। वहीं उपविजेता टीम को चेयरमैन शिवानी यादव ने सम्मानित किया। इस मौके पर रंजीत कुमार, जोगेंद्र सिंह, टिल्लू यादव, गौतम वर्मा, अमरीश कुमार मौजूद रहे।