एटा। साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को जलेसर पुलिस ने राहत दिलाते हुए ठगी गई 25 हजार रुपये की पूरी धनराशि उसके खाते में वापस करा दी। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया। थाना प्रभारी अखिलेश दीक्षित ने बताया कि साइबर ठगी के संबंध में मिली शिकायत पर जलेसर थाने की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने प्रभावी कार्रवाई की। टीम ने प्रयास कर पीड़ित के खाते में ठगी गई पूरी धनराशि वापस करा दी। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक नदीम अहमद, कांस्टेबल गौरव कुमार, महिला कांस्टेबल काजल और महिला कांस्टेबल अनुराधा राणा शामिल रहीं। संवाद