फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कागजों में चल रहे तीन विद्यालयों की मान्यता निरस्त

Wed, 06 Dec 2023 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। स्कूलों के संचालन में तमाम जांचों के बाद भी विभागीय अफसरों की सांठ-गांठ के कारण शिक्षा माफिया खेल कर देते हैं। एक शिकायत के आधार पर जब डीएम ने एसडीएम से जांच कराई तो दो विद्यालय बिना भवन के कागजों में चलते मिले। जबकि एक इंटर कॉलेज का भवन जर्जर हालत में बंद पड़ा था। तीनों की मान्यता निरस्त कर दी गई है। जबकि विभाग समय-समय पर किए जाने वाले निरीक्षण में यह मामला नहीं पकड़ सका।
विज्ञापन

शाहपुर गहेतू निवासी राजवीर सिंह ने डीएम को पत्र देकर बताया कि गांव में कागजों में स्कूल चल रहे हैं। इस पर डीएम प्रेम रंजन सिंह ने मामले की जांच एसडीएम सदर भावना विमल को सौंपी। एसडीएम ने जांचकर निरीक्षण किया तो पता लगा कि ग्राम शाहपुर गहेतू में एमएस प्राथमिक विद्यालय व एमएस जूनियर हाईस्कूल नाम से कोई विद्यालय भवन ही नहीं है और न ही मौके पर इनका संचालन हो रहा है। मौके पर मोहर सिंह इंटर कालेज के नाम से एक इमारत स्थित है, जो जर्जर हाल में है और बंद रहती है।
विद्यालय प्रबंधक राजेंद्र सिंह से मान्यता संबंधी दस्तावेज मांगे। जिस पर उन्होंने कागजात प्रस्तुत किए। बताया कि विद्यालय में 2 शिक्षक तथा 17 छात्र हैं, लेकिन कोई अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया। स्थलीय जांच में ग्रामवासियों ने अपने संलग्न बयानों में बताया कि ग्राम शाहपुर मजरा गहेतू में एमएस प्रथमिक विद्यालय व एमएस जूनियर हाईस्कूल के नाम से कोई भवन नहीं है न विद्यालय संचालित हैं। मोहर सिंह इंटर कॉलेज के नाम से जर्जर इमारत है जो बंद रहती है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर की जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने तीनों विद्यालयों की मान्यता निरस्त कर दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक, बीएसए को निर्देशित किया है कि इन विद्यालय के संचालकों पर छात्रवृत्ति आदि के गबन के संबंध में कठोर कानूनी कार्रवाई कर रिपोर्ट दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें