एट। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पूर्ति विभाग ने मार्च माह का खाद्यान्न वितरण अब 28 मार्च से बढ़ाकर 31 मार्च 2026 तक करने का निर्णय लिया है। जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि कई जिलों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर निर्धारित अंतिम तिथि तक सभी लाभार्थियों को राशन उपलब्ध कराना संभव नहीं था। ऐसे में यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई भी राशन कार्डधारक वंचित न रहे वितरण अवधि तीन दिनों के लिए बढ़ा दी गई है।
राशन वितरण से संबंधित किसी भी समस्या के लिए विभाग न हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।