फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गिलास में गिरी चूहेमार दवा, अनजाने में पी गई महिला

Sun, 01 Sep 2024 03:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मारहरा के गांव मेहनी में गिलास में चूहेमार दवा गिर गई। महिला ने बिना देखे ही उस पानी को पी लिया। इसके बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी। परिजन ने मेडिकल कॉलेज लाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन

गांव मेहनी निवासी सोमवीर ने बताया कि उनकी पत्नी प्रीती को प्यास लगी तो रसोई में जाकर गिलास उठा लाई और बिना देखे उसमें पानी लेकर पी गई। कुछ समय बाद ही उसको चक्कर आने लगे और तबीयत बिगड़ने लगी। यह देखकर हम लोग प्रीती को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां काफी देर उपचार के बाद उसकी सेहत में सुधार हुआ। जिसके बाद घर पर जाकर पता किया और देखा तो जिस गिलास में प्रीती ने पानी पीया था उसकी तली में चूहेमार दवा थी। प्रीती का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
युवक हुआ जहरखुरानी का शिकार
थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में शनिवार सुबह लगभग 4 बजे तहसील के सामने एक युवक अचेतावस्था में पड़ा मिला। उधर से गुजर रहे कोतवाली नगर के आरक्षी पवन चौधरी ने एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उसका उपचार चल रहा है। बताया कि जहरखुरानों ने उसे शिकार बनाया है। युवक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसका नाम संजय निवासी जसराना जिला फिरोजाबाद है। जिसके बाद परिजन को सूचना दी गई। शनिवार दोपहर तक परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें