फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: महिला को खेत में खींचकर किया दुष्कर्म

Mon, 03 Jul 2023 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मिरहची में शौच जाते समय महिला को खेत में खींच ले जाने के बाद तमंचा दिखाकर दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया तो महिला ने अदालत की शरण ली। जहां से आदेश मिलने पर अब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि वह 24 मई की शाम को खेतों की ओर शौच के लिए गई थी। तभी गांव के ही राकेश यादव ने चरी के खेत में खींच लिया और तमंचे से डराया-धमकाया। इसके बाद दुष्कर्म किया। धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा। बाद में मैंने थाने पर पहुंचकर वारदात बताई तो पुलिस टहलाती रही और रिपोर्ट दर्ज नहीं की। थाना प्रभारी सुभाष बाबू का कहना है कि मामला झूठा है और फंसाने के लिए लिखाया गया है। अदालत का आदेश मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है।
वहीं कोतवाली देहात में एक महिला ने अपनी 17 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट बृजेश कुमार निवासी कांशीराम कालोनी मानपुर के खिलाफ दर्ज कराई है। जबकि कोतवाली नगर में एक व्यक्ति ने 13 साल की बेटी को ले जाने की रिपोर्ट अज्ञात व्यक्ति पर दर्ज कराई है। पुलिस दोनों किशोरियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें