फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: भाइयों की कलाई पर सजेंगी प्रभु श्रीराम की आस्था में सराबोर राखियां

Sun, 11 Aug 2024 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। रक्षाबंधन पर्व के चंद दिन ही शेष हैं और बाजारों में पूरी रौनक दिखाई देने लगी है। तरह-तरह की लुभावनी राखियां देखने को मिल रही हैं, लेकिन अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पहली बार श्रीराम की मूर्ति वाली चांदी की राखियां भी आई हैं। इनको भाइयों की कलाई पर प्यार और श्रद्धा के साथ बहने अपने भाइयों की कलाई पर बांधेंगी।
विज्ञापन

बाजार में चांदी वाली अयोध्या के बाल स्वरूप श्रीराम की राखी की मांग काफी है। इसकी कीमत 100 से 150 रुपये तक है। बहनें इनको खूब पसंद कर रही हैं। पहली बार बाजार में श्रीराम की मूर्ति वाली राखी आई है। इसको लेकर दुकानदारों में भी उत्साह है और खूब बिक्री भी हो रही है। इसके साथ ही लडडू गोपाल की मूर्ति वाली राखी भी बाजार में देखने को मिल रही है। धार्मिक राखियों को बहनें पसंद भी कर रही हैं और खरीदारी भी हो रही है। रक्षाबंधन पर्व 19 अगस्त सोमवार को है। इसके लिए राखियों की खरीदारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें