फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुस्तक मेले में उमड़ी साहित्य प्रेमियों की भीड़

Sun, 03 Apr 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
पुस्तक मेला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुस्तक मेले के दूसरे दिन शिक्षक-शिक्षाविद, वरिष्ठ नागरिकों की भीड़ दिखी। ढाई लाख की पुस्तकें खरीदी गईं। रविवार को पुस्तक मेले का समापन हुआ।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कालेज के बहुउद्देशीय सभाकक्ष में रविवार को मेले के अंतिम दिन निर्धारित समय के दो घंटे बाद तक पाठक जमे रहे। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, चिकित्सकों, शिक्षाविदों के अलावा दर्जनों वरिष्ठ नागरिकों ने भी पुस्तक मेले में प्रतिभाग किया। सीडीओ साहब सिंह, एसडीएम सदर सुनील वर्मा, सीओ सिटी निवेश कटियार सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मेले में पहुंचे। इन सभी ने आयोजक को बधाई दी।  आयोजक संजीव कुमार ने कहा कि मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ से वो खुद भी उत्साहित हैं। यदि लोगों का ऐसा ही सहयोग रहा तो शहर में बौद्धिक आयोजनों का क्रम और बढ़ेगा। इसके लिए दिल्ली पुलिस के आईजी अंशुमान यादव और अजय चौधरी आईपीएस को भी सहयोग के लिए बधाई दी।
 
एटा में पुस्तक मेला एक उपलब्धि है। इसका श्रेय साहित्य प्रेमी संजीव कुमार की टीम को जाता है। मैं जिले की जनता की ओर से उन्हें बधाई देता हूं।
- ज्ञानेंद्र रावत, पर्यावरणविद, दिल्ली
 
जिले में ऐसे आयोजनों की जरूरत है। नई पीढ़ी को प्रोत्साहन तो मेधावियों को नई दिशा मिल रही। संजीव कुमार की टीम बधाई की पात्र है।
- डा. राजीव कुलश्रेष्ठ, वरिष्ठ सर्जन 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें